ज्योतिष-धर्म

शिक्षा मंत्री का ऐलान- स्कूलों में अकबर महान नहीं पढ़ाया जाएगा

Rajasthan: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मेवाड़ की शान महाराणा प्रताप को लेकर कहा कि प्रताप हमारे देश की भूमि के लिए आन, बान और शान उनके लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया हैं, लेकिन सबसे निंदनीय की बात यह है कि प्रताप को महान नहीं बताया गया हैं। इसके साथ ही सूबे के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है कि अब स्कूलों में अकबर महान नहीं पढ़ाया जाएगा।

the voice of hind- शिक्षा मंत्री का ऐलान- स्कूलों में अकबर महान नहीं पढ़ाया जाएगा

अकबर महान का नहीं पढ़ाया जाएगा पाठ

बताते चले कि उदयपुर में आयोजित 28वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में मेवाड़ की धरती को लेकर बड़ा बयान दिया है कि अब स्कूलों में अकबर महान नहीं पढ़ाया जाएगा, इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने कहा- अकबर ने कई वर्षों तक देश को लूटा। अकबर को महान पढ़ाने वाले आगे नहीं जा पाएंगे। दिलावर ने कहा ऐसे इंसान को कैसे महान कहा जा सकता है कि जो मीना बाजार लगाता था और महिलाओं को उठा ले जाता था। वह महान कैसे हो सकता है।

the voice of hind- शिक्षा मंत्री का ऐलान- स्कूलों में अकबर महान नहीं पढ़ाया जाएगा

शिक्षा देना सबसे बड़ा धर्म

इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने कहा- अकबर को महान पढ़ाया उससे बड़ा कोई इस मेवाड़ और राजस्थान का दु्श्मन नहीं हो सकता है। वहीं समारोह के दौरान मंत्री ने शपथ लेते हुए कहा कि आगे से राजस्थान में किसी भी किताब में अकबर को इस रूप में नहीं पढ़ाया जाएगा। बताते चले कि शिक्षा मंत्री के कई तीखे बयान काफी चर्चा में रह चुके हैं। 

वहीं हिजाब को लेकर भी दिलावर ने कहा- स्कूल में सभी का गणवेश एक जैसा होगा, उस पर भी प्रदेश में सियासत में भी हलचल मच गई थी। उन्होंने कहा- राजस्थान महापुरुषों, त्याग, तपस्या, शौर्य और वीरता की धरती है, महाराणा प्रताप, भामाशाह और आदिवासी अंचल के महानायक गोविंद गुरु की गाथा प्रेरणा देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *